बारिश और बढ़ायेगी ठंड: कोहरा बढ़ेगा

लखनऊ। सुबह कोहरे और गलन के साथ हुई। सुबह कोहरा इतना घना था कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। कई इलाकों में 10 मीटर दूर भी साफ नहीं दिख रहा था। पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में दिखने लगा है। पश्चिम क्षेत्र में कई इलाकों में बारिश भी हुई। अमौसी मौसम केन्द्र के अनुसार लखनऊ में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। हाड़ कंपाने वाली ठंड की वजह से सुबह पार्कों में सैर करने वालों की संख्या बेहद काफी कम रही। अधिसंख्य लोग घरों में दुबके रहे। शहरी क्षेत्र में रात से ही कोहरा हो गया था। अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक गया फिर नीचे आने लगा।