ब्राह्मण महासभा व “मेरी आवाज सुनो” जन कल्याण समिति का नववर्ष मिलन

श्यामल मुखर्जी, गाजियाबाद। मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति तथा राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में किया गया। समारोह में असंख्य लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम में अपने संबोधन में अपने संबोधन अभिभाषण में दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष आर डी शर्मा ने कहा कि मनुष्य द्वारा किए गए कई जन्मों के पुण्य कार्यों के श्रेष्ठ फल के परिणाम स्वरुप मनुष्य में सेवा भाव की उत्पत्ति होती है। सच्चे हृदय से की गई सेवा मनुष्य को प्रत्यक्ष रूप से ईश्वर तक पहुंचाती है । उन्होंने आगे कहा कि संस्था द्वारा विगत कई वर्षों में सेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों में निर्धन कन्याओं के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था करना, निर्धन कन्याओं का विवाह करवाना जैसे पुनीत कार्य प्रमुख है। नर सेवा ही नारायण सेवा है का भाव रखकर संस्था जाति, धर्म, संप्रदाय, भाषा तथा क्षेत्र आदि किशनगढ़ विचारों से ऊप की सेवा का कार्य कर रही है। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का कार्यक्रम की संयोजिका तथा वरिष्ठ समाजसेवी अर्चना शर्मा द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम में से प्रत्येक को अपनी आय का कुछ धन तथा दिनचर्या में से निकाल कर कुछ वक्त सामाजिक कार्यों में अवश्य लगाना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव त्यागी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रिय कवि वैभव शर्मा, केके शर्मा, सोनू शर्मा,अरुण शर्मा, आशा गोस्वामी, राजकुमारी साहू, प्रभात शर्मा, सीमा गुप्ता, नवनीत शर्मा,राजेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, रक्षित भट्ट, कविता गोयल, नमन शर्मा, रजनीश त्यागी, नीलम त्यागी आदि उपस्थित रहे।