महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक कई पाबंदियां

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में रात का कफ्र्यू लगाने का फैसला किया है। पहले से बंद स्कूल और कॉलेज को 15 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने अब निजी कार्यालयों को 50त्न क्षमता पर संचालित करने के लिए कहा है। रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और ऑडिटोरियम को आधी क्षमता से काम करने को कहा गया है। वहीं जिम, ब्यूटी सैलून भी बंद रहेंगे। ताजा आदेश में राज्य सरकार ने कहा कि मनोरंजन पार्क, चिडिय़ाघर, संग्रहालय और अन्य सभी पर्यटक स्थल बंद रहेंगे। रात के कफ्र्यू के हिस्से के रूप में, रात 11 बजे के बाद किसी भी आवाजाही की अनुमति नहीं है। दिन में भी राज्य में कहीं भी पांच या अधिक लोगों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। रेस्तरां, भोजनालयों को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक 50त्न क्षमता से संचालित करने की अनुमति होगी। सिनेमाघरों और सभागारों में केवल पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। राज्य में जिम, सैलून बंद रहेंगे।