ड्रैगन की दादागिरी: ताइवान में घुसे जंगी जहाज

डेस्क। चीन अपनी विस्तारवाद की नीति से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन लगातार ताइवान में घुसपैठ की कोशिश करता रहता है। पांच चीनी सैन्य विमानों ने मंगलवार को ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया। आपको बता दें कि इस महीने यह नौवीं घुसपैठ थी। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स के चार शेनयांग छ्व-16 फाइटर जेट्स और एक शानक्सी -8 एंटी-सबमरीन वारफेयर प्लेन ने दक्षिण-पश्चिम कोने में उड़ान भरी। ताइवान समाचार ने देश के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है। जवाब में, ताइवान ने भी अपने विमान भेजे। रेडियो चेतावनी जारी की और विमानों को ट्रैक करने के लिए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात की। ताइवान न्यूज ने बताया कि इस महीने अब तक कुल 35 चीनी विमानों को ताइवान के पहचान क्षेत्र में देखा गया है, जिसमें 23 लड़ाकू जेट और 12 स्पॉटर विमान शामिल हैं।