केन्द्रीय मंत्री स्मृति ने प्रियंका को बताया प्राइवेट नागरिक

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को एक प्राइवेट नागरिक बताते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला है। यह सारा प्रकरण पंजाब के फिरोजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा हुई चूक के बाद शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, “पंजाब के सीएम ने एक प्राइवेट नागरिक (प्रियंका गांधी वाड्रा) को पीएम के सुरक्षा प्रोटोकॉल और उल्लंघन के बारे में क्यों बताया। स्मृति ईरानी ने कहा, “मैं कांग्रेस आलाकमान को अपने प्रश्न दोहराता हूं। पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार की सक्रिय मिलीभगत से सुरक्षा उपायों का जानबूझकर उल्लंघन क्यों किया गया? कांग्रेस में किसने उल्लंघन का लाभ उठाने की कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि पंजाब के पुलिसकर्मियों द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को नजरअंदाज किया। साथ ही भाजपा ने यह सवाल भी उठाया कि इस सुरक्षा चूक से कांग्रेस में किसने लाभ उठाने की कोशिश की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक समाचार चैनल के ‘स्टिंग’ का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए।