दाऊद का भतीजा पहुंच गया पाकिस्तान: देखती रह गयी खुफिया पुलिस

डेस्क। दाऊद इब्राहिम का भतीजा सोहेल कास्कर, जिसे अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किए जाने की संभावना थी, दुबई के रास्ते पाकिस्तान भागने में सफल रहा। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि सोहेल का पाकिस्तान पहुंचना भारत सरकार द्वार उसे भारत लाने की कोशिशों में एक बड़ा झटका है। सोहेल दाऊद के दिवंगत भाई नूरा का बेटा है। नूरा की मौत 2010 में पाकिस्तान में किडनी फेल होने के कारण हो गई थी। अमेरिकी अधिकारियों ने अक्टूबर 2018 में भारत सरकार को सतर्क किया था कि सोहेल एक भारतीय नागरिक (उसका पासपोर्ट मुंबई से जारी किया गया है) है। उसने अमेरिका में अपनी जेल की अवधि पूरी कर ली है। इसके बाद वह स्वतंत्र है। पुलिस ने कहा कि किसी भी देश में किसी भी अपराध के लिए गिरफ्तार व्यक्ति को उसकी सजा पूरी होने के बाद उसके मूल देश भेज दिया जाता है। भारत और अमेरिका के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि के जरिए भारत उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को हाल ही में खुफिया सूत्रों से पता चला है कि सोहेल पाकिस्तान पहुंच चुका है।