अखिलेश करहल से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। सीएम योगी के गोरखपुर सदर से चुनाव लडऩे के बाद अब खबरें आ रही है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने पारिवारिक गढ़ मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 1989 के बाद से इस सीट पर समाजवादी पार्टी या उस समय की जनता पार्टी का दबदबा रहा है। केवल 2002 में बीजेपी ने यह सीट जीती थी। इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लडऩे के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को सपा के सूत्रों के हवाले से खबर आई कि वह करहल से चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। इस समय मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी के अलावा इटावा, फर्रुखाबाद, सैफई भी सपा का घर माना जाता है।