कोरोना मीटर: देश में नए केस 3 लाख पार

नई दिल्ली। देश में बीते दिन कोरोना के 306,064 नए केस मिले और 439 मरीजों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 2,43,495 मरीज रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढक़र 3,68,04,145 हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.07 प्रतिशत है। वहीं, एक्टिव केस में 73,840 की बढ़ोतरी हुई, जिससे इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढक़र 22,49,335 हो गई। संक्रिय मामलों की दर 5.69 प्रतिशत है। फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 20.75 प्रतिशत है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 17.03त्न है। पूरे देश में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन जारी है। अब तक 162.26 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 162.73 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक मुहैया कराई जा चुकी है। इनके पास अभी भी 13.83 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल होना बाकी है।