बीएसपी ने जारी की तीसरी लिस्ट: अखिलेश के खिलाफ कुलदीप

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। 16 जिलों के 53 प्रत्याशियों की सूची में ज्यादातर नए नाम दिखाई दे रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से कुलदीप नारायण को मैदान में उतारा गया है।
इस चरण में अब केवल तीन से चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान बाकी है। पिछली सूची में से छह नामों पर प्रत्याशियों को बदल भी दिया गया। इनमें बरेली जिले की तीन सीटें हैं, जिन पर प्रत्याशियों को बदला गया है। इससे पहले शनिवार को दूसरे चरण के 51 प्रत्याशियों की सूची बसपा ने जारी की थी।