अखिलेश के पास 40 करोड़ की चल अचल संपत्ति

चुनाव डेस्क। लखनऊ 31 जनवरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नामांकन में अपनी संपत्ति करीब 40 करोड़ बतायी है। उन्होने पत्नी डिंपल यादव और समेत बच्चों की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 1.79 लाख और पत्नी डिंपल यादव के पास 3.32 लाख रुपये नकद हैं। जबकि वित्तीय वर्ष में करीब 83 लाख व पत्नी डिंपल का 58 लाख का आयकर रिटर्न दाखिल किया है। अखिलेश के पास 5 लाख की व्यायाम मशीन, 76 हजार का मोबाइल फोन व 17 हजार का फर्नीचर है तो पत्नी के पास 2274 ग्राम सोने के आभूषण, 203 ग्राम मोती व 127 कैरेट हीरे व एक कम्यूटर है जिनकी कीमत 59 लाख से अधिक है। अखिलेश के नाम पर सात और डिंपल यादव के नाम पर 11 बैंक खाते हैं। उन्होंने अपनी कमाई का मुख्य जरिया कृषि और लोकहित, वेतन, किराया बताया है। पत्नी डिंपल यादव की आय का स्त्रोत पूर्व सांसद पेंशन, किराया और खेती है। बैंक खातों में अखिलेश के पास 5.56 करोड़ और डिंपल यादव के खाते में 2.57 करोड़ रुपये जमा हैं। दोनों के पास मिलकर कुल मिलाकर 26.83 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बेटी अदिति यादव के पास भी 10.39 लाख रुपये की चल संपत्ति है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सालाना आय 83.98 लाख और पत्नी डिंपल की आय 58.92 लाख है। इसके बाद भी अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल से 8.15 लाख रुपये का कर्ज लिया है। हालांकि अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह यादव को 2.13 करोड़ का कर्ज दिया भी है। इसके अतिरिक्त अखिलेश यादव ने छह अन्य कंपनियों व लोगों को लाखों रुपये का उधार दिया है।