प्रियंका बोलीं: गर्मी-चर्बी के बीच हम निकालेंगे भर्ती

अलीगढ़। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलीगढ़ में एक रोड शो के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी के पक्ष में नारे लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का युवा घोषणापत्र ‘भारती विधान’ दिया। उन्होंने कहा कि कोई गर्मी निकालने की बात कर रहा तो कोई चर्बी निकालने की। हम यूपी में भर्ती निकालेंगे।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के अंतिम दौर में अब तमाम पार्टियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। लिस्ट में गुलाम नबी आजाद को जगह मिली है। जबकि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर शामिल नहीं किए गए हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को लिस्ट में रखा गया है।