भारत रत्न सचिन बोले: भाग्यशाली हूं जो लता दीदी के जीवन का हिस्सा बना

मुंबई। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर को मां के समान प्यार करते थे और कई बार सचिन ने ये स्वीकार किया कि उन्हें लता मंगेशकर जी में अपनी मां नजर आती हैं। लता जी का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं सचिन ने ट्विटर के जरिए लता मंगेशकर के निधन पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। सचिन ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ”मैं लता दीदी के जीवन का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने हमेशा मुझे अपने प्यार और आशीर्वाद बनाए रखा। उनके जाने से मेरा भी एक हिस्सा खोया हुआ महसूस होता है। वह हमेशा अपने संगीत के माध्यम से हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।”