बागपत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के बागपत में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव उत्तर प्रदेश को भविष्य बनाने का चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि माफियाओं का राज चलेगा या कानून का राज चलेगा। उत्तर फिर से एक बार दंगों की आग में झुलसेगा या यहां विकास का रास्ता प्रशस्त होगा। अमित शाह बागपत के सम्राट पृथवीराज चौहान डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण से पूर्व उन्होंने बागपत की ऐतिहासिक भूमि पर परशुराम, चौधरी चरण सिंह, मिहिर भोज, को प्रणाम किया और लता मंगेश्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे धर्म व जाति को बात करने वाले लोग गुमराह करना चाहते हैं। साढ़े सात साल में उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है। दिल्ली हाईवे से बागपत और हरियाणा को जोडऩे का काम किया है।
शाह की हुंकार: चुनाव तय करेगा कानून का राज या माफियाओं का
