केसीआर ने भी मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत

डेस्क। आज देश पुलवामा हमले की तीसरी बरसी मना रहा है। साल 2019 में इस आतंकी हमले के बाद भी भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उस दौरान विपक्ष के कई नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। राहुल गांधी ने भी सरकार से प्रमाण देने की बात कही थी। इसी मामले में तेलंगना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से जब सवाल किया गया तो उन्होंने भी राहुल गांधी का समर्थन किया और कहा कि इसमें गलत क्या है। केसीआर ने कहा, ‘मैं भी पूछ रहा हूं कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दे। भाजपा ने प्रॉपेगैंडा किया। इसीलिए लोग सबूत मांग रहे हैं। आप कोई तानाशाह नहीं हैं। राहुल गांधी भी एक सांसद हैं और सरकार से सवाल पूछ सकते हैं।’