सोनिया ने रायबरेली के वोटर्स से की अपील

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने अपने निर्वाचन जिले के मतदाताओं के लिए वर्चुअल संदेश जारी किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं पर मोदी-योगी सरकार ने रोक लगा दी। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के लिए सोमवार को सोनिया गांधी ने पहली बार प्रचार किया। सोनिया गांधी ने कहा कि यह चुनाव आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले पांच साल में आपने ऐसी सरकार देखी जिसने आपमें अलगाव पैदा करने के अलावा कुछ काम नहीं किया। किसान भाई-बहन इतनी मेहनत से फसल उगाते हैं। इन पांच सालों में आपको न तो फसलों का दाम मिला और न खाद और न ही सिंचाई की सुविधाएं। आप पर कर्ज का बोझ है और आवारा पशु आपकी फसलों को बर्बाद कर देते हैं। यही हाल नौजवानों का है।