अकेले लड़ रहा यूक्रेन: बाइडेन नहीं भेजेंगे सेना

डेस्क। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद अमेरिका ने साफ कर दिया है वह अमेरिकी सैनिकों को लडऩे के लिए यूक्रेन नहीं भेजेगा। जो बाइडेन ने कहा है कि रूसी भले लडऩे को तैयार हों लेकिन अमेरिका लडऩे को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, बाइडेन ने यूक्रेन में फंसे अमेरिकी नागरिकों को बचाने के लिए भी सेना भेजने से इनकार कर दिया है। लेकिन यूक्रेन-रूस मसले पर यूक्रेन का साथ देने वाला अमेरिका सैनिक क्यों नहीं भेज रहा। आइए समझने की कोशिश करते हैं। सबसे पहली बात। यूक्रेन, अमेरिका का पड़ोसी देश नहीं है। यूक्रेन में अमेरिका का कोई सैन्य अड्डा नहीं है। यूक्रेन के पास तेल का भंडार नहीं है और यूक्रेन अमेरिका का प्रमुख ट्रेड पार्टनर नहीं है। इसके सबके साथ ही यूक्रेन नाटो सदस्य भी नहीं है। हालांकि अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा हित से इतर जाकर सैन्य हस्तक्षेप करता रहा है लेकिन अफगानिस्तान से लौटने के बाद अमेरिका तुरंत युद्ध मामलों में पडऩे से बचना चाह रहा है।