फाजिलनगर में भिड़े सपा-बीजेपी कार्यकर्ता: स्वामी धरने पर

डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार की शाम कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य धरने पर बैठ गए हैं। उधर, तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नुनियापट्टी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सडक़ पर जाम लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब गोड़रिया में चुनाव प्रचार के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा का काफिला आमने-सामने आ गया। दोनों के समर्थकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अचानक शुरू हुए इस विवाद के बाद देखते-देखते पथराव शुरू हो गया। कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की गई। उस वक्त तक स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी आगे निकल चुकी थी। लेकिन सूचना मिलने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य गोड़रिया नामक इस स्थान पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, नुनियापट्टी चौराहे पर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ता सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।