उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किया बढ़त का दावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में सातों चरण के मतदान में पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का रुझान देखने को मिला है। लोगों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए उत्साह दिखा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि इस विधानसभा चुनाव में लोगों में कांग्रेस की प्रतिज्ञा, महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के समेकित विकास के लिए उन्नति विधान के जारी होने और कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं के चलते किसानों, युवाओं, महिलाओं के भरोसे का फायदा कांग्रेस पार्टी को जरूर मिलेगा। श्री पांडेय ने बताया कि 2022 के पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने प्रभार वाले क्षेत्र उत्तरप्रदेश समेत गोवा, उत्तराखंड, पंजाब में भी अच्छी-ख़ासी रैलियाँ कीं। प्रियंका गांधी ने पाँचों राज्यों को मिलाकर कुल 167 रैलियाँ, जनसभाएँ व नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। 42 रोड शो एवं डोर टू डोर कैम्पेन के ज़रिए प्रियंका गांधी ने चुनाव अभियान के दौरान जनता से सम्पर्क साधा। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने वर्चूअल रैली के ज़रिए उत्तराखंड, मणिपुर एवं उत्तरप्रदेश की विधानसभाओं को सम्बोधित किया। प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश के लिए 2, उत्तराखंड के लिए 1 एवं मणिपुर के लिए 1 वर्चूअल रैली सम्बोधित की और कुल 340 विधानसभाओं में सम्पर्क साधा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र ष्उन्नति विधानष् में किसानों के सभी कर्ज सरकार बनने के 10 दिन के अंदर माफ करने। धान और गेहूं 2,500 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य के साथ गन्ना 400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने का वादा किया है। साथ ही आशा-आंगनबाड़ी बहनों को 10,000 रुपये मानदेय, वृद्धा-विधवा पेंशन 1,000 रुपये, नई सरकारी नौकरियों में 40: नौकरियाँ लड़कियों को आरक्षण, आवारा पशुओं से फसल नुक़सान की भरपाई के लिए प्रति एकड़ 3,000 रुपये का मुआवज़ा देने के साथ गोधन न्याय योजना लागू करते हुए 2 रुपये किलो गोबर खऱीदने के साथ ही सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश का गृहमंत्री दलित वर्ग से होने का वादा किया है।