यादगार बनानी है यात्रा तो जाईये मॉरीशस

mauritius
फीचर डेस्क। मॉरीशस दुनिया के टॉप पर्यटक स्थलों में गिना जाता है। हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस की बनावट अपने आप में खास है, जो पर्यटकों को अपने ओर आकर्षित करती है। यहां की संस्कृति, सभ्यता में अनुठापन है।यहां गुजारे हुए खूबसूरत पल आपके लिए जिंदगीभर यादगार रहते है। यहां का मौसम भी पर्यटकों के लिए अनुकूल है। यहां ना ज्यादा गर्मी और ना ज्यादा सर्दी रहती है। यानि पूरे साल एक सरीखा मौसम रहता है।
मॉरीशस में दिसंबर से मार्च के महीने सबसे अधिक बारिश वाले होते हैं। इन महीनों को छोड़कर आप कभी भी मॉरीशस में छुट्टियों का आनंद ले सकते है। मॉरीशस के तटों पर समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरों को देखकर आप रोमांचित हो जाएंगे। यहां आप सर्फिग, डीप शी फिशिंग, स्न्नोर्कलिंग जैसे कई समुद्री खेल का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां टेमेरिन बे के पास आप डॉल्फिन भी देख सकते हैं। मॉरीशस के मुख्य द्वीप के चारों ओर कई छोटे-छोटे निर्जन द्वीप भी हैं। भारत के नई दिल्ली समेत बड़े महानगरों से मॉरीशस के लिए कई सीधी उड़ानें है। दिल्ली से मॉरीशस की सीधी उड़ान करीब साढ़े सात घंटे का समय लेती है। दिल्ली से मॉरीशस का वापसी किराया 26 हजार रुपये से शुरू होता है।