मोदी ने खोली झोली: बिहार को दिया हैवी पैकेज

pm modi
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार ने आरा में परिवर्तन रैली को भोजपुरी में संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की।
उन्होंने कहा कि नीतिन गडकरी जब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे तो उनकी पहचान फ्लाईओवर मंत्री की बन गई थी। बिहार के कोने-कोने को हिंदुस्तान के हर कोने से जोडऩे के लिए आया हूं। मोदी ने कहा- आपने पुकारा हम चले आए। हमारे अफसरों को चिंता थी कि विदेश से लौटकर कैसे सीधे बिहार जाएंगे लेकिन आपने पुकारा हम चले आए। मोदी ने कहा कि अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण हो रहा है। आने वाले दिनों में बिहार की शक्ल और सूरत बदल जाएगी। हमने दुनिया को कहा भारत में कारखाने लगाइए। भारत में निवेशक आ रहे हैं। विकास के लिए बिजली जरूरी है। कृषि के कल्याण के बिना किसान का कल्याण नहीं हो सकता है। बिहार बिमारू राज्य से बाहर आए तो खुशी होगी। बिमारू राज्य कहने से कुछ लोग नाराज हो गए थे। एक तरफ कहते हैं बिमारू नहीं है दूसरी तरफ करते हैं हमें ये दो वो दो। बिहार की जनता तय करें कि उसे क्या चाहिए। देश को आगे बढऩा है तो हिंदुस्तान के पूर्वी इलाकों को आगे बढ़ाना होगा। जब तक इन राज्यों का भला नहीं होगा देश का कभी भला नहीं होगा। पीएम ने कहा कि साल 2003 में अटल बिहारी सरकार ने बिहार को 10 हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया था। यूपीए सरकार ने बिहार के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ किया। यूपीए सरकार के वक्त बिहार को 11 हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया लेकिन राज्य सरकार 4 हजार करोड़ ही खर्च कर पाई। लोकसभा चुनाव के वक्त बिहार को 50 हजार करोड़ के पैकेज का वायदा किया था। इससे पहले नितिन गडकरी ने रैली को संबोधित करते हुए 9 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण की बात रखी।