लोस में जीरो हुई आम आदमी पार्टी

डेस्क। पंजाब की संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी की हार के बाद हाल यह है कि पार्टी की दो राज्यों में सरकार है लेकिन एक भी लोकसभा सांसद नहीं है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक मात्र लोकसभा सांसद भगवंत मान ही थे जिन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। संगरूर सीट पर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है। अब राज्यसभा में आप के 8 सांसद हैं लेकिन लोकसभा में यह संख्या शून्य है। एक तरफ लोकसभा में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है तो वहीं उच्च सदन में पार्टी के आठ सांसद हैं। जुलाई में यह संखया बढक़र 10 हो जाएगी। हाल में आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संजीव अरोड़ा. हरभजन सिंह और संदीप पाठक राज्यसभा पहुंचे हैं। पहले से ही संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता राज्यसभा में थे।