झारखंड में कांग्रेस ने जीती सीट

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23517 वोट से हराया है। कुजुर ने हार स्वीकार करते हुए शिल्पी नेहा को बधाई दी है। मांडर क्षेत्र में 23 जून को हुए उपचुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट मिले तो गंगोत्री कुजूर 71545 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। देव कुमार धान 22395 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।