पंजाब में बलबीर सिंह बने कैबिनेट मंत्री

चंडीगढ। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं पटियाला ग्रामीण के विधायक डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार को पंजाब के नये कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। यह घटनाक्रम फौजा सिंह सरारी के कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद हुआ है। सरारी एक ऑडियो क्लिप को लेकर विवाद में फंस गए थे, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कुछ ठेकेदारों को ‘‘उगाही’’ के लिए ‘‘फंसाने’’ के तरीकों पर चर्चा की थी।.