लोकसभा की तैयारी के लिए सपा का ब्राहम्ण सम्मेलन,भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना- अखिलेश यादव,

लखनऊ दिसंबर। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने पहला ब्राहम्ण सम्मेलन किया है। जिसमें बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। कालाधन बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। भारत को कर्जदार बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में खुशहाली आएगी।
उन्होंने कहा आज पीड़ित, वंचित समाज का अंग बन गया है। समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैषी है जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के संरक्षण उन्हें फायदा पहुंचाने में लगी रहती है।
महा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष टुनटुन पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के राम नक्षत्तर तथा नेशनल इकबाल पार्टी के अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह सहित मनोज पाण्डेय विधायक एवं जयशंकर पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए समाजवादी पार्टी को 2024 के चुनाव में पूरा सहयोग करने और भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया।
कन्नौज से आये ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही जनपद में तमाम विकास कार्य हुए थे। भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। कन्नौज के कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि कन्नौज में समाजवादी सरकार में आलू, चावल से वोदका बनाने, परफ्यूम पार्क स्थापित करने, पैरामेडिकल कॉलेज, की स्थापना, उमरदा में काऊ मिल्क प्लांट लगाने के साथ फाकीरे गांव में फ्री सोलर लाइट का प्लांट लगाया था।
कन्नौज से आए मनोज दीक्षित, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, मिलन भाई, हरितोष द्विवेदी, आलोक दुबे, आदित्य तिवारी, राकेश तिवारी, बबलू तिवारी, बामन तिवारी, जयकुमार तिवारी, अंकित त्रिपाठी, बृजधीर दुबे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और अखिलेश यादव को 2024 के लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प लिया।