यूपी के राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का निधन

up gov
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर विकास राज्य मंत्री चितरंजन स्वरूप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व. स्वरूप के शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने स्व.स्वरूप को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के निर्धन एवं कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्ष किया। स्व0 श्री चितरंजन स्वरूप ने संगठन व सरकार में सौंपे गए सभी दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। चितरंजन स्वरूप राज्य सरकार के संसदीय कार्य, मुस्लिम वक्फ, नगर विकास, जल सम्पूर्ति व नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, शहरी समग्र विकास, अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्य मंत्री थे। उनका आज दिल्ली में निधन हो गया।