सुपरस्टार शाहरुख संग जल्द नजर आयेंगी आलिया

srk-alia
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। दोनों को डायरेक्टर गौरी शिंदे की अपकमिंग फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म में शाहरुख खान और आलिया भट्ट को साइन किया गया है। गौरी शिंदे की इस फिल्म में आलिया शाहरुख के साथ रोमांटिकली इन्वॉल्व नहीं दिखेंगी। सूत्रों के अनुसार यह एक अलग तरह की स्टोरी होगी। क्योंकि शाहरुख और आलिया एक-दूसरे का अपोजिट नहीं हैं। आलिया के लवर होने के लिए शाहरुख काफी बड़े हैं। फिल्म पर काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को आलिया गौरी से मिलने उनके खार स्थित निवास पर पहुंचीं। खबरों की मानें तो यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी होगी, जो अपनी जिंदगी में तीन लोगों को डेट करती है और हर रिलेशनशिप उसे जिंदगी का नया नजरिया देता है।