नमामी गंगे योजना: सफाई करेंगी मुस्लिम महिलाएं

narendra-modis-mission-to-clean-ganga
लखनऊ। केन्द्र सरकार की नमामि गंगे योजना में जनजागरूकता परवान चढ़ रही है। गंगा की पवित्रता सिर्फ हिन्दुओं के लिए नही बल्कि मुसलमान भी इसके जल से वजू कर नमाज पढ़ाना अच्छा मानते है। वाराणसी में गंगा को पवित्र रखने और इसकी सफाई के लिए मुस्लिम महिलाओं ने बीड़ा उठाया हैं। गुरुवार को स्थानीय स्वये संवी संगठन, मुस्लिम महिला फाउंडेशन की तरफ से महिलाओं ने अस्सी घाट पर गंगाजल और तुलसी हाथ में लेकर गंगा की सफाई के लिए संकल्प लिया। फाउंडेशन की प्रमुख नाजनीन अंसारी ने कहा गंगा की सफाई की योजना सरकारी दस्तावेजों में उलझी है। मुस्लिम महिलाएं बताना चाहती हैं कि गंगा हर भारतीय की मां हैं। इसलिए गंगा की सफाई के लिए सभी ने संकल्प लिया है। इसके लिए मुस्लिम महिलाएं गली-गली जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। ताकि गंगा को स्वच्छ रखा जा सके। मुस्लिम महिलाओं ने पर्यावरण के लिए तुलसी और मां गंगा को लेकर शपथ लिया है, जो आज तक के इतिहास में कहीं नहीं हुआ है। फाउंडेशन की शबनम बीबी ने कहा कि मां गंगा सभी धर्मों को जोड़ती हैं। गंगा की सफाई के लिए सभी धर्मों की महिलाओं को आगे आना होगा। अस्सी घाट से ही मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इसलिए गंगा को बचाने अभियान यहीं से शुरू किया गया है।