राजनीति से प्रेरित है मेरे खिलाफ सीबीआई का केस : ए राजा

a raja
चेन्नई। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपी और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज नए मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। राजा के खिलाफ 19 अगस्त को आय के ज्ञात स्रोतों से 27.92 करोड़ रुपये ज्यादा की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी के मुताबिक राजा ने 1999 से 2010 के बीच करोड़ों की संपत्ति इक_ा की। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा सीबीआई जांच अधिकारी विजय प्रियदर्शिनी ने नवंबर 2013 में अदालत में आय से अधिक संपत्ति नहीं होने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने मेरे अलावा परिवार और रिश्तेदारों की आय की जांच पड़ताल करने के बाद कोर्ट को यह जानकारी दी थी। राजा ने आरोप लगाया है कि सीबीआई की एफआईआर में सादिक बाशा की स्वामित्व वाली ग्रीन हाउस प्रमोटर्स लिमिटेड की संपत्ति को उनका बताया गया। पूर्व मंत्री के कथित तौर पर सहयोगी रहे बाशा ने वर्ष 2011 में आत्महत्या कर ली थी। 2जी मामले में द्रमुक नेता के खिलाफ 5 साल पहले केस दर्ज किया गया था।