कर लो शिव के दर्शन: सावन का अंतिम सोमवार आज

Kanwariyas-in-shiv-temple
नई दिल्ली। सावन का चौथा और अंतिम सोमवार आज है जो श्रद्धालुओं को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दिन भक्तिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। कार्यक्षेत्र और जीवन के दूसरे क्षेत्रों में आने वाली बाधाओं का निवारण होता है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों में कमी आती है और जीवन पर आने वाले संकट से भगवान शिव रक्षा करते हैं। सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर देशभर के शिवालयों में रुद्राभिषेक के विशेष आयोजन किए गए हैं। मंदिरों में सुबह से ही भोलेनाथ पर जल चढ़ाने वालों की लंबी कतार दिख रही है। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-भोले की गूंज सुनायी दे रही है। श्रद्धालु, भोलेनाथ को प्रसन्न करने में कोई कसर छोडऩा नहीं चाहते। देश भर के शिवालयों में भी शिव जाप के साथ ही जलाभिषेक के विशेष कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। शिव मंदिरों में सावन सोमवार को उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की भी खास व्यवस्था की गई है।