डेटिंग साइट एश्ले मेडिसन हैक: खुलेंगे अवैध सम्बंधों के राज

ashley madison
नेशनल डेस्क। ऑनलाइन डेटिंग साइट एश्ले मेडिसन हैक होने से लाखों भारतीयों के अवैध संबंधों का खुलासा हो सकता है। मीडिया में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार इस साइट पर 2.75 लाख से अधिक भारतीयों के एकाउंट थे। शादी के बाद पार्टनर तलाशने वाली इस वेबसाइट को द इम्पैक्ट टीम नाम के ग्रुप ने हैक कर लिया है। हैकर्स का कहना है कि साइट बंद होने तक वे इसके यूजर्स की निजी जानकारी और क्रेडिट कार्ड की जानकारी जारी करते रहेंगे। हैकर्स ने दावा किया है कि उन्होंने इस साइट के 3.7 करोड़ यूजर्स की जानकारी चुरा ली है। इसमें उनके ई-मेल्स, क्रेडिट कार्ड के लेनदेन और सीक्रिट सेक्सुअल फैंटसीज भी शामिल हैं। जीवनसाथी को धोखा देकर छोटी जिंदगी में प्रेम संबंध बनाने को आतुर लोग अब सदमे में हैं। हैकर्स ने कुछ यूजर्स के डीटेल्स भी ऑनलाइन कर दिए थे। ऐविड लाइफ मीडिया ने यह बताने से इनकार किया है कि साइट हैक होने से कितने भारतीय प्रभावित हो सकते हैं या हैकिंग के बाद कितने भारतीयों ने अपने अकाउंट डिलीट किए हैं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार टेक्नोलॉजी फर्म टेक्नीलोजिका ने इस डाटा के आधार पर एक इंटेरेक्टिव वलर््ड मैप तैयार किया है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि कितने लोग एश्ले मेडिसन पर रजिस्टर्ड हैं। डाटा के अनुसार, इस डेटिंग वेबसाइट से जुड़े भारतीय यूजर्स की शहरवार सूची नीचे दी गई है।
दिल्ली 38,620 यूजर्स, मुंबई 32,888 यूजर्स चेन्नई 16,355 यूजर्स, बेंगलुरु 16,267 यूजर्स, हैदराबाद 12,548 यूजर्स, कोलकाता 11,751 यूजर्स, पुणे 9,738 यूजर्स हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंप्यूटर हैकरों ने डेटिंग बेबसाइट एश्ले मेडिसन के सारे डेटा तक पहुंच बना ली और सभी 3.7 करोड़ यूजर के नाम इंटरनेट पर पोस्ट कर दिए। इसमें 12 लाख लोग ब्रिटेन के हैं। उनमें से 124 नौकरशाह हैं, 92 रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी हैं, तकरीबन 50 पुलिस अधिकारी हैं, 56 एनएचएस कार्यकर्ता, 65 स्थानीय शिक्षा और स्कूल के कर्मचारी, 1,716 लोग विश्वविद्यालय और कॉलेजों के हैं। इन विवरणों में पते, उम्र, फोन नंबर, क्रेडिट कार्ड की जानकारी तो है ही, यहां तक कि यूजरों की यौन कल्पनाओं का भी जिक्र किया गया है।