रक्षाबंधन पर राज्यपाल और सीएम सहित सभी ने दी बधाई

Raksha-Bandhan

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश के नागरिकों को बधाई दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश वासियों को रक्षा बंधन पर्व शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कहा रक्षाबंधन भाई बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नहे और विश्वास का त्यौैहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग का पर्व है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी रक्षा पर्व पर बधाई दी है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी, कांगे्रेस, बसपा सहित अन्य पार्टियों ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामना दी है। प्रदेश सरकार के भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।