जानिए ऐसे 6 देश जहां बसते हैं धनकुबेर

arabpati
नेशनल डेस्क। दुनिया में धनकुबेरों की संख्या बढ़ती जा रही है। पूरी दुनिया की बात करें तो अमेरिका धनकुबेरों के मामले में टॉप पर है। आज आपको केा बताते हैं कि दुनिया के उन 6 ऐसे देशों के बारे में जहां सबसे अधिक अरबपति रहते हैं।
इंडस्ट्रीज और टेक्नोलॉजी में सबसे आगे होने की वजह से अमेरिका में अरबपतियों की संख्या सबसे अधिक है। यहां सबसे अधिक उद्योग होने से दुनिया में सबसे अधिक अरबपति इसी देश में रहते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में करीब 536 अरब पति निवास करते है, जो के अन्य देशो के मुकाबले दुनिया में सबसे अधिक है। एक आंकड़ों के मुताबिक 2013 में अमेरिका का कुल जीडीपी करीब 16.77 ट्रिलियन था।
अमरीका के बाद सबसे अधिक अरबपति एशिया की वित्त राजधानी कहे जाने वाले देश हांगकांग में है। इस देश में अरब पतियों की कुल संख्या 55 है। वित्त सेवाओं, व्यापर, लॉजिस्टिक और पर्यटन का प्रमुख सेंटर के रूप में हांगकांग को जाना जाता है। हाईटेक प्रोडक्ट के निर्माण, मेटल प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स बायोमेडिकल इक्विपमेंट्स, एग्री कल्चरल प्रोडक्ट फ़ूड प्रोसेसिंग केमिकल और ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट के निर्माण में इजराइल एक प्रमुख स्थान रखता है। इन सभी इंडस्ट्रीज के चलते इस देश में कुल 17 अरबपति है, जो इस देश के विकास में अपना पूरा योगदान देते हैं।
अमेरिका और हांगकांग के बाद सबसे अधिक अरबपति ताइवान में रहते हैं। इस देश में कुल 33 अरबपति है, जो कि ताइवान के विकास में बराबर के भागीदार है। चीन से अच्छे व्यापारिक रिश्ते होने से यहां की अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक असर है। वही दक्षिण एशिया के देशो में ताइवान की प्रोडक्ट वैल्यू मजबूत होने से विश्व बाजार में इसकी महत्ता बढ़ गई है। सर्विस सेक्टर इस देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्री सर्विस सेक्टर है, जबकि फाइनेंसियल सेक्टर दूसरे स्थान पर है। जीडीपी के मामले में ताइवान एशिया के अग्रणी देशी में से एक है।
यहां अरबपतियों की संख्या 29 है। टैक्स में भारी छूट के वजह से यह देश इंडस्ट्रिलिस्ट को हमेशा से आकर्षित करता रहा है। जिसकी वजह से स्विट्जऱलैंड इंडस्ट्रिलिस्ट की पहली पसंद है। यह पर कैपिटल इनकम और जीडीपी के मामले में अमेरिका से आगे है। स्विट्जऱलैंड को पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी देखा जाता है।
मुक्त व्यापर नीति होने की वजह से सिंगापुर की अर्थव्यस्था नीति को इंडस्ट्रियल फ्रेंडली मना गया है। इसकी वजह से सिंगापुर अरबपतियों की लिस्ट में भी शुमार है। इस देश में कुल 19 अरबपति कारोबारी मौजूद है। बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर में इस देश ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।