छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, शरीर पर ब्लेड से कई जख्म

rape
लुधियाना। पंजाब में 12वीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप किया गया। बाद में उसकी हत्या कर लाश नहर में फेंक दी गई। लड़की के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर ब्लेड से काटने के 20 जख्मों के निशान मिले हैं। गुरुवार देर रात तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। नाबालिग लड़की स्कूल से लौट रही थी जब बुधवार दोपहर को उसे किडनैप किया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे नग्न हालत में पुल के पास नहर से उसकी लाश मिली। घटना से गुस्साए इलाके के लोगों ने पीडि़त परिवार के साथ लड़की की लाश सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसीपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकडऩे के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। लड़की के दोनों पैर चुनरी से बंधे हुए थे, शरीर पर कपड़ों के नाम पर सिर्फ पैरों में सॉक्स थीं। हैवानियत की हद यह है कि मरने वाली लड़की के गुप्तांग पर ब्लेड से लगे कट सहित पूरे जिस्म पर 20 जख्मों के निशान थे। पोस्टमार्टम में गैंगरेप का पता चला। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। लोगों ने आशंका जताई कि स्टेशनरी की दुकान के साथ छोटी गली है, जो अकसर सुनसान रहती है। वह लड़की उसी गली से गुजरते वक्त किडनैप हुई होगी। देर शाम मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार सुबह 4 बजे लड़की का स्कूल बैग घर से ढाई किमी दूर पुल के पास नहर की सफाई कर रहे लोगों को मिला। इसमें किताबों के अलावा कपड़े, अंडर गारमेंट्स, लाइब्रेरी कार्ड, टिफिन व अन्य सामान था। उसके बाद सुबह 8 बजे लाश घर से 8 किमी दूर नहर से मिली। बुधवार सुबह 7 बजे लड़की स्कूल गई। स्कूल की प्रिंसिपल के अनुसार टीचरों ने बताया कि सारा दिन वह नॉर्मल थी, कोई भी ऐसी बात नहीं दिखाई दी कि उसे कोई टेंशन है। दोपहर 1.50 बजे छुट्टी हुई और 2.10 बजे लड़की घर के पास स्टेशनरी की दुकान पर पहुंची। उसके बाद ही उसको किडनैप किया गया। इस बारे में एसपी रमनदीप सिंह ने कहा कि पीडि़ता के पिता के बयान पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम व स्वैब की रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बदली जाएंगी। पुलिए की 4 टीमें जांच कर रही हैं।