भाजपा को हर तरफ घोटाला ही दिखता है: राजेन्द्र चौधरी

leader-rajendra-chaudhry
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश में विपक्षी दलों का अजीब हाल है। न तो उनके पास कोई नीति-कार्यक्रम है और नहीं प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप है। वे बस अनर्गल बयानबाजी करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का काम करते है। मुद्दों के अभाव में वे घिसेपिटे आरोप ही बारबार दुहराते हंै। समाजवादी सरकार के बारे में भ्रम फैलाने के लिए वे तथ्यों को तोड़ते मरोड़ते हैं और इस तरह समझते है कि वे जनता को बरगलाने में सफल हो जाएगें जबकि जनता उनकी चालों को खूब जानती समझती है। उन्होंने कहा कि बसपा का एक ही राग है जंगलराज। उसे अंदेशा है कि आगामी पंचायत चुनावों में उसका खाता भी नहीं खुलेगा। इसकी पेशबंदी मेें वह अभी से लग गई है। बसपा ने पिछले पांच सालों में प्रदेश में लूट, अपहरण, हत्या और बलात्कार का जो तांडव किया था उसके फलस्वरूप ही उसे जनता ने सत्ता से बेदखल किया है। अपने उन दिनों का ख्याल उस पर भूत बनकर मंडरा रहा है। विधान सभा चुनावो में वह बुरी तरह शिकस्त खा चुकी है। आगे भी उसे चारों तरफ अंधेरा ही दिख रहा है। भाजपा को हर तरफ घोटाला ही दिखता है। शायद वे केन्द्र के भूमि बिल, व्यापमं और ललित घोटालों से आक्रांत हो गए हैं। अच्छा होता वे केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को दी जाने वाली मदद में हो रहे सौतेल व्यवहार पर भी अपना ध्यान केंद्रित करते और बताते कि अब तक उन्होने प्रदेश के विकास की किस योजना में कितनी मदद दिलाई हैं। भाजपा को सिर्फ सत्ता की भूख है और वह जनहित से मुंह चुराती है।