डूडल के जरिये गूगल का शिक्षकों को सलाम

google-doodle teachers day
नई दिल्ली। देश में आज बड़े ही उत्साह से शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है, जिसको गूगल भी अपने ही अंदाज में सेलीब्रेट करता हुआ दिखाई दे रहा है। गूगल ने अपने डूडल को बच्चों के कलर करने के अंदाज में रंगा हुआ है। साथ ही गणित और विज्ञान के साथ-साथ पूरी दुनिया का ज्ञान देने वाले शिक्षकों के महत्व को कई चित्रों के माध्यम से बखूबी प्रदर्शित किया गया है। गूगल का शिक्षकों के प्रति ये सम्मान वाकई भावात्मक नजर आ रहा है।
भारत में हमेशा से शिक्षकों को सम्मान देने की परंपरा रही है। यहां के विद्यार्थी दिल से शिक्षकों को सम्मान देते हैं और उनसे जीवनभर शिक्षा ग्रहण करते हैं। हमारे देश में गुरुजनों को देवताओं के समान समझा गया है।
भारत में 5 सितंबर को स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर देश के सभी शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। हालांकि यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस घोषित किया है। यूनेस्को ने साल 1994 से शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढिय़ों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस घोषित किया है।