मोदी बुद्धम शरणम् गच्छामि: बौद्धों की अध्यात्मिक राजधानी बनेगा बोधगया

modi in gaya
बोधगया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां पीएम ने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे कुछ वक्त बैठकर ध्यान भी किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू-बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ कट्टर लोग जबरन अपनी विचारधारा थोपते हैं। इससे अशांति फैलती है। हिंदू-बौद्ध समाज टकराव का पक्षधर नहीं। दोनों शांति के रास्ते पर चलने की नसीहत देते हैं। ये दोनों दुनिया में शांति और सद्भाव का दर्शन फैलाते हैं। बोधगया मानवता के सेवा की भूमि है। यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। नेहरू, वाजपेयी के बाद यहां आया हूं। शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी के दिन हुआ यह आयोजन और ज्यादा अहम हो गया है। आज हम भारत के सबसे बड़े टीचर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मना रहे हैं। आज कृष्ण जन्माष्टमी भी है। भगवान कृष्ण और गौतम बुद्ध दोनों महान टीचर थे। कृष्ण और बुद्ध, दोनों ने सिद्धांतों को अहमियत दी। श्रीकृष्ण ने कर्मयोग और समानता सिखाई। बुद्ध ने इसे दुनिया में फैलाया। भगवान कृष्ण और गौतम बुद्ध, दोनों ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। कुछ कट्टर लोग जबरन अपनी विचारधारा थोपते हैं। इससे अशांति फैलती है। हिंदू-बौद्ध समाज टकराव का पक्षधर नहीं। दोनों शांति के रास्ते पर चलने की नसीहत देते हैं। ये दोनों दुनिया में शांति और सद्भाव का दर्शन फैलाते हैं। दुनिया आज बुद्ध की ओर देख रही है। पर्यावरण की समस्या को गौतम बुद्ध की शिक्षा से दूर किया जा सकता है। झगड़े मिटाने के लिए बुद्ध का ही सहारा है। हिंदू धर्म पर बुद्ध का असर है। बुद्ध धर्म से ऊपर मानवता को मानते थे। भारत में सेक्युलर ढांचा डेवलप करने में बुद्ध की भूमिका। हम बोधगया को दुनिया में बौद्ध लोगों की अध्यात्मिक राजधानी बनाना चाहते हैं। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि कुछ नक्सली नेताओं की ओर से पीएम दौरे का विरोध किए जाने पर पुलिस और गुप्तचर विभाग खासी सर्तकता बरता रहा है और सभी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मोदी यहां तीन दिवसीय इंटरनेशल बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने आए हैं। मोदी ने यहां बोधि वृक्ष के नीचे दीप भी जलाया और इसके बाद उन्होंने मेडिटेशन सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू भी मौजूद रहे। इस बार पीएम को रिसीव करने सीएम नीतीश कुमार नहीं गए।