नेशनल डेस्क। दुनिया का सबसे छोटा आदमी, जिसे हम चंद्रा दांगी के नाम से जानते थे, अब नहीं रहे। 75 साल की उम्र में निमोनिया के कारण इनका निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद अमेरिकी समोआ के पोगो-पोगो में लिंडन बी जॉनसन मेडिकल सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली।इनके पारिवारिक मित्र, भारत में पुणे के जाने-माने रैम्बो सर्कस के मालिक सुजीत दिलीप कहते हैं कि आज उनका सर्कस में दुख का माहौल है। यहां सर्कस का हर आदमी रो रहा है। उन सबने दुनिया का सबसे छोटा आदमी अब हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। ये वो दुनिया का सबसे नन्हा आदमी था, जिसे वो सब प्यार से प्रिंस चंद्रा कहकर बुलाते थे। दांगी ने 2012 में सबसे छोटे आदमी होने का रिकॉर्ड तोड़ा था। उस समय इन्हें भारत के काठमांडू में गिनीज वलर््ड रिकॉर्ड से नवाजा गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि उनका निधन ऐसी बीमारी के कारण हुआ, जिसका पता ही नहीं लग सका, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह निमोनिया से पीडि़त थे। शुरुआत में इनका इलाज नेपाल में चला, लेकिन हालत में कोई सुधार न होता देख फिर उन्हें 7,500 मील दूर अमेरिका ले जाया गया। वहीं दिलीप के मुताबिक 75 वर्षीय दांगी को वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीडि़त होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दांगी की लंबाई महज 21.5 इंच थी।
दांगी को सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का था कि उनकी शादी नहीं हो पाई। फिर भी, विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद उनको जीवन की बहुत बड़ी खुशी मिली है और अब वह देश-विदेश घूमना चाहते थे। धरती पर अब तक जन्मे इंसानों में वह सबसे छोटे हैं। उनसे पहले यह खिताब भारत के गुल मुहम्मद के नाम था। गुल मुहम्मद की लंबाई 22.4 इंच थी। इसके अलावा दांगी ने अपना वलर््ड रिकॉर्ड का खिताब दुनिया की सबसे छोटी महिला भारत की ज्योति अम्गे के साथ जीता। ज्योति की लंबाई 25 इंच है।