एक रुपये सैलरी वाला पुलिस कमिश्नर

mumbai police c
मुंबई। मायानगरी के पुलिस कमिश्नर जावेद अहमद के बारे में लोगों को यह नहीं मालूम होगा कि वह सैलरी के नाम पर केवल एक रुपया ही लेते हैं। देश में ऐसे लोगों की काफी कमी है। अहमद जावेद मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर है। मालूम हो कि अब 1981 बैच के आईपीएस जावेद अभी तक डीजी होमगार्ड थे।1980 बैच के आईपीएस अधिकारी जावेद अहमद अपनी सैलरी के रूप में मात्र 1 रुपए लेते हैं। बाकी कि सैलरी वे पुलिस फंड में दान दे देते हैं। उनके एक करीबी सूत्र के मुताबिक जितना वे प्रोफेशनल हैं। उतना ही वे सामाजिक हैं।अहमद जावेद का जन्म शाही परिवार में हुआ।दिल्ली से की पढ़ाई-दिल्ली के नामी सेंट स्टीफन्स कॉलेज से ग्रैजुएट जावेद बिलियड्र्स खेलना पसंद करते हैं। मुंबई के अपराध दुनिया के लिए वे नए नहीं है। उन्होंने मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के तौर पर गेटवे ऑफ इंडिया और झावेरी बाजार में हुए बम धमाकों की जांच की है।1983 से 1985 तक दिल्ली की पुलिस में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।