गिर रहा है विश्व प्रसिद्ध ताजमहल

tajmahal-agra-tours
लखनऊ। विश्व प्रसिद्ध धरोहर आगरा का ताज महल गिर रहा है। प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला ताज को लोग देखकर बरबस ही वाह ताज कह उठते हैं मगर धीरे-धीरे संक्षरण की लापरवाही इस बेशकीमती इमारत पर भारी पड़ रही है। ताज पर आगरा का पर्यावरण भी असर डाल रहा है जिसके कारण ही इससे पहले भी ताजमहल से एक पत्थर भी टूटकर गिरा था मगर वह अखबारों की सुर्खियां बन पाता इससे पहले उसको ठीक कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ताजमहल परिसर से सटी संदली मस्जिद की छत के प्लास्टर का एक हिस्सा मंगलवार की दोपहर जौहर की नमाज के दौरान गिर गया। किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी लोग बाल-बाल बच गए। मस्जिद के हाफिज जुनैद ने बताया कि यहां पर दो दर्जन लोग मौजूद थे। सभी तेजी सी पीछे भागे। यह ताजमहल की दीवार के बाहर मौजूद है, लेकिन इसे ताजमहल का हिस्सा ही माना जाता है।ताजमहल के पश्चिमी गेट पर फतेहपुरी महल बेगम, पूर्वी गेट पर सरहिंदी बेगम और इसके पास में कंधारी बेगम का मकबरा है। इसे ही संदली मस्जिद भी कहते हैं। आरोप है कि इस घटना की वजह से नमाज नहीं हो सकी। एएसआई पर मस्जिद परिसर का उचित रखरखाव न करने का आरोप लग रहा है।