भाजपा बोली: राहुल भारतीय राजनीति का बिगड़ैल बच्चा

bjp-logo
बेंगलुरू। भाजपा ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का बिगड़ैल बच्चा कहा है और आरोप लगाया कि कांग्रेस उनके समग्र नेतृत्व में पूरी तरह से गैरजिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर रही है। भाजपा प्रवक्ता एम.जे. अकबर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम गैर जिम्मेदार व्यवहार का एक स्वरूप देख रहे हैं चाहे वह कर्नाटक में हो, जहां वह सत्ता में है या दिल्ली में जहां वह विपक्ष में है। वह राहुल गांधी के समग्र नेतृत्व में पूरी तरह से गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर रही है। अकबर ने इसके साथ ही कहा कि गांधी देश में गुमराह करने वालों में सबसे प्रमुख हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के बिगड़ैल बच्चे हैं। उनके पास कोई सच्चाई नहीं है, उनके पास कोई अनुभव नहीं है और प्रत्येक दिन इस बात के और सबूत सामने आते हैं कि एक नेता बनने के प्रयास की बजाय वह भारत में गुमराह करने वालों में सबसे प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लोगों को उनके (राहुल के) विदेशी यात्राओं के मुद्दे पर भी गुमराह कर रही है।
एजेंसियां