गूगल के सीईओ पिचई के ससुर ने की दोबारा शादी

Googles-Pichaiकोटा। गूगल के सीईओ सुन्दर पिचई के ससुर ने पिछले दिनों पुनर्विवाह कर लिया। दो साल से एकाकी जीवन जी रहे 73 वर्षीय होलाराम हरियानी (73) ने माधुरी शर्मा (65) को अपना जीवनसाथी चुना है। शादी की खुशी में सादा समारोह रखा गया। हालांकि माधुरी के परिजनों ने विरोध भी किया था। हरियानी मुंबई में रहते हैं। घर के दोबारा बनने की वजह से कोटा आए और सिविल लाइंस में किराये पर रहने के लिए माधुरी के मकान में गए। आर्ट ऑफ लिविंग की कार्यशालाओं में दोनों मिले। माधुरी शर्मा कोटा में पली-बढ़ी। 1978 में बॉर्डर रोड आर्मी में कार्यरत राजेश शर्मा से शादी हुई। चार साल पहले बीमारी के बाद पति का निधन हो गया। 23 वर्षीय इकलौते पुत्र भारत की सड़क दुर्घटना में 2009 में मौत हो चुकी थी। एच आर हरियानी : कोटा में पले-बढ़े। पॉलीटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता रहे। 1967 में नीलू से शादी हुई। दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते पत्नी का निधन हो गया। पुत्री अंजलि गूगल सीईओ सुंदर की पत्नी हैं। पुत्र अमित अमरीका में हैं।
एजेंसियां