भाजपा अध्यक्ष शाह ने बताया लालू को चारा चोर

amit bjpबेगुसराय। बिहार के बेगुसराय में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का बिहार चारा चोर, लालू यादव के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। लालू-नीतीश की जोड़ी राज्य को आगे नहीं ले जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल मोदी जी के नेतृत्व में ही बिहार में विकास संभव है। आरएसएस चीफ मोहन भागवत के रिजर्वेशन संबंधी बयान पर शाह ने कहा, कृपया सभी गांवों में जाएं और लोगों को भरोसा दिलाएं कि हम आरक्षण के पक्ष में हैं। हम आरक्षण का समर्थन करते हैं। लालू यादव और नीतीश कुमार झूठी अफवाहें फैला रहे हैं।
शाह ने सवाल उठाया कि क्या अपराध और जंगलराज के बीच विकास हो सकता है। अमित शाह ने पूछा कि बिहार की जनता को अपराध, भ्रष्टाचार चाहिए या विकास चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मनमुटाव को छोड़कर साथ आएं। शाह ने कहा कि नीतीश के कार्यकाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का अपमान होता था, फिर भी हम विकास के लिए काम करते आएं हैं। भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मौनी बाबा विदेश जाते थे तो उन्हें कोई पूछता भी नहीं था, अब प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए हजारों लोग आते हैं।