पुलिस के शिकंजे मेें फंसी खूनी हसीना

la china

इंटरनेशनल डेस्क। मैक्सिको की पुलिस ने एक महिला माफिया डान को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसका नाम सुनकर ही लोगों रोंगटे खड़े हो जाते थे। महिला की आपराधिक कहानी अगर आप भी सुनेंगे तो दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जायेंगे। इस महिला के ऊपर 150 लोगों की हत्या का आरोप है। 50 हत्याएं तो इसने स्वयं की और फिर मैक्सिकों की सड़कों पर मौत की वो नंगा नाच खेला कि पूरी मैक्सिको पुलिस इसके पीछे लग गई। मैक्सिको के केपसेंट ल्यूक शहर में इसका ठिकाना था और वहीं से अपनी जुर्म की दुनिया को चलाती थी। इस महिला माफिया की कहानी भी अजीब है। 10 साल पहले 21 साल की उम्र में एक मामली शूटर के रूप में जुर्म की पाठशाला में दाखिला लिया देखते ही देखते 300 सौ से ज्यादा गुंडो और कातिलों की फौज की नेता बन गयी। इस महिला सरगना का नाम ला चाइना है। और उसके प्रेमी ने ही उसको पुलिस की हवाले करवाया। वैसे इसका असली नाम मेलिजा मार्गेरिटा है। चाइना के पहले प्रेमी इरिक दाओलोस की हत्या हो चुकी है और हाल ही में उसको सरगना की पद से भी हटा दिया गया था। जिसके बाद वो एअरपोर्ट से भागने की कोशिश कर रही थी तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।