ऊर्दू में लिखी 200 साल पुरानी महाभारत मिली

urdu mahaलखनऊ। राजधानी के पुराने लखनऊ की कर्बला कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार को पुरानी चीजों में एक किताब उनको इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि पीढिय़ों पुरानी एक किताब इतनी खास और कीमती हो सकती है। यह किताब उर्दू में लिखी 200 साल पुरानी महाभारत है, जो फरमान को एक लाइब्रेरी में मिली। उनके परदादा हवाली हुसैन नसीरबदी ने पुश्तैनी गांव रायबरेली में लाइब्रेरी शुरू की थी। दरअसल, फरमान पुस्तकालय को खंगाल रहे थे, इसी दौरान महाभारत की किताब उनके हाथ लगी। उर्दू में लिखी महाभारत के हर अध्याय से पहले अरबी और फारसी भाषा में प्रस्तावना लिखी गई थी। इसमें उस अध्याय का परिचय अरबी लिपि में दिया गया था।