विपक्षी पार्टियों के सुर हो गए हैं बेसुरे: चौधरी

leader-rajendra-chaudhryलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के विरूद्ध विपक्ष निराधार आरोप लगाने में व्यस्त है। कांग्रेस बसपा के नेताओं के सुर बेसुरे हो गए हैं। भाजपा का एक सूत्री कार्यक्रम साम्प्रदायिकता और विद्वेष भावना को फैलाना मात्र है। उनकी हरकतों का यह सिलसिला वैसे साढ़ेे तीन सालों से चल रहा है। समाजवादी सरकार बनने के पहले दिन से ही बसपा और भाजपा ने इसकी खिलाफत में अनर्गल बयानबाजी श्ुारू कर दी थी। बसपा को अपनी सत्ता जाने की कुंठा है और भाजपा को सत्ता से अभी काफी दूर रहने की निराशा है। केन्द्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा का नेतृत्व घमंड में चूर होकर बेलगाम हो गया है। इसके नेताओं ने संसदीय लोकतंत्र की मर्यादा से किनारा कर लिया है और राजनीतिक शिष्टाचार को भी तिलांजलि दे दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की शालीनता और सौम्य व्यवहार की नेता विधान मंडल के अंदर प्रशंसा करते हैं और बाहर उनके खिलाफ कुत्सित प्रचार करते है। उनका यह दोहरा आचरण और व्यवहार जनता देख और समझ रही है।