डॉक्टर का दावा: विश्व के सबसे बड़े स्टोन का किया ऑपरेशन

pathri

इलाहाबाद। एक निजी हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. राजीव सिंह ने एक महिला के पेट से विश्व की सबसे बड़ी पथरी स्टोन निकालने का दावा किया है। उनके अनुसार, अभी तक दुनिया में सबसे बड़ी 1.92 केजी की पथरी निकाली गई है, जिसकी लंबाई 17.03 सेमी थी। इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में 25 अगस्त 2003 में दर्ज किया गया था। लेकिन उन्होंने इससे भी बड़ी पथरी निकाल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि साल 2006 में यह महिला इनके अस्पताल में आई थी। उसके पेट में पथरी थी। पहली सर्जरी में 600 ग्राम का स्टोन निकला था। इसके बाद महिला को एक बीमारी हो गई, जिसमे उसे टॉयलेट महसूस होना बंद हो गया। सामान्य तौर पर कोई भी 350 मिली से 500 मिली तक पेशाब रोक सकता है, लेकिन यह महिला दो लीटर तक टॉयलेट रोके रहती थी।
चार बार हो चुका है ऑपरेशन: उन्होंने बताया कि इस महिला ने पीजीआई लखनऊ में भी अपना इलाज करायाए लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसे नली डालकर टॉयलेट करना सीखा दिया था। लेकिन, टॉयलेट को ज्यादा देर तक रोके रहने के कारण उसे चार बार पथरी हो चुकी थी और ऑपरेशन भी हो चुका था।
काफी सीरियस थी महिला की स्थिति: उन्होंने बताया कि टॉयलेट की थैली में लगातार दो लीटर से भी जादा टॉयलेट बना रहने की वजह से धीरे.धीरे स्टोन बनने लगा और इतना बढ़ गया कि उसने पेट का आधा हिस्सा कवर कर लिया। महिला की स्थिति जब काफी गंभीर हो गई तो पैर उठना बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने उसका ऑपरेशन किया।
रिकॉर्ड के लिए करेंगे अप्लाई: उन्होंने बताया कि पहला पत्थर 900 ग्राम का था, जिसकी लंबाई 13.5 सेमी, दूसरा 600 ग्राम का था, जिसकी लंबाई 12.5 सेमी और तीसरा 500 ग्राम का थाए जिसकी लंबाई करीब 11 सेमी थी। इस तरह से तीनों पत्थर की लंबाई 37 सेमी है और उनका वजन 2 किलो 100 ग्राम है। यह पत्थर अब तक दुनिया का सबसे बड़ा पत्थर है। वह इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए अप्लाई करेंगे।