जयपुर में बनेगा वैक्स सिलिकॉन फिगर म्यूजियम

NahargarhFort-2जयपुर। पुरातत्व विभाग प्रदेश का पहला वैक्स-सिलिकॉन फिगर म्यूजियम नाहरगढ़ किले में स्थापित करने जा रहा है। करीब 73 लाख की लागत से बनने वाले म्यूजियम में राजस्थान के इतिहास पुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, विश्व नेताओ और खेल सितारों सहित प्रख्यात शख्सियतों के स्टेच्यू लगाए जाएंगे। नाहरगढ़ किले में 6 हजार वर्गफीट क्षेत्र में वैक्स सिलिकॉन फिगर स्टेच्यू स्थापित किया जाएगा। विभाग ने नाहरगढ़ में वैक्स-सिलिकॉन फिगर म्यूजियम स्थापित करने के लिए इच्छुक फर्मों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसा होगा म्यूजियम जानकारी के अनुसार दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय व्यक्तियों के वैक्स (मोम) और सिलिकॉन के मिश्रण से स्टेच्यू बनाकर म्यूजियम बनाए गए हैं। प्रदेश में पहली बार मोम-सिलिकॉन के मिश्रण से बने स्टेच्यू संग्रहालय बनाया जा रहा है। नाहरगढ़ में प्रस्तावित म्यूजियम में कम से कम 25 फिगर बनाए जाएंगे। पुरातत्व विभाग यहां पर म्यूजियम स्थापित करने वाली फर्म से टिकट बिक्री का 40 फीसदी हिस्सा या कम से कम एक लाख रुपए प्रति माह लेगा। नाहरगढ़ में वैक्स सिलिकॉन फिगर म्यूजियम स्थापितकरने का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसके लिए फम्र्स को बुलाया जा रहा है। यह प्रदेश का पहला वैक्स सिलिकॉन फिगर म्यूजियम होगा