पीएम मोदी ने मिसाइल मैन डा. कलाम को किया नमन

n modiनई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की 84वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर उनको नमन। मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने राजधानी में आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। यह कार्यक्रम कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे समारोहों में से एक है। भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर कलाम का निधन 27 जुलाई को हो गया था। वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे और इस पद पर उनका कार्यकाल वर्ष 2002 से 2007 तक रहा। राष्ट्रपति बनने से पहले कलाम चार दशक तक वैज्ञानिक और विज्ञान प्रशासक रहे। उन्होंने मुख्य तौर पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में अपनी सेवाएं दीं। वह भारत के असैन्य अंतरिक्ष कार्यम और सैन्य मिसाइल विकास प्रयासों से जुड़े रहे। उनके इस योगदान के चलते उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। गौर हो कि भारत रत्न से सम्मानित डा. कलाम का गत 27 जुलाई को निधन हुआ था। वह वर्ष 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति थे।
एजेंसियां