बिग बॉस 9 की हॉटी कंटेस्टेंट हैं मंदाना करीमी

Mandana-Karimiमुम्बई। बिग बॉस सभी टीवी शोज का बाप है और हो भी क्यों न, रोमांस, जबर्दस्त लड़ाइयां औय छोटी-छोटी चीजों के लिए किचन वॉर और शो के होस्ट सलमान खान शो को भरपूर मसालेदार बनाते हैं। बिग बॉस में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट भी कम जबर्दस्त नहीं होते हैं। हर बार शो में किसी एक कंटेस्टेंट पर नजरें टिकी रहती हैं। इस बार की हॉटी कंटेस्टेंट हैं मंदाना करीमी। बिग बॉस के पहले एपिसोड में ही सबकी नजरें इस मिस्ट्री गर्ल पर टिक गई थीं। ईरानियन मॉडल और ऐक्ट्रेस मंदाना करीमी 27 साल की हैं और दो दिन पहले ही उन्होंने बिग बॉस में एंट्री मारी है। मंदाना की मां ईरानी हैं, और पापा भारतीय। मंदाना ने एयर होस्टेस के तौर पर करियर शुरू किया था।अपने गुड लुक्स के चलते मंदाना ने जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया का रुख कर लिया। वह अबु जानी, अन्ना सिंह, सत्य पॉल, जेजे वलाया और संदीप खोसला जैसे बड़े नामों के साथ काम कर चुकी हैं। बॉलिवुड में कदम उन्होंने फिल्म रॉय के जरिए रखा। उसके बाद विक्रम भट्ट की मूवी भाग जॉनी में भी वह नजर आईं। मंदाना कई कमर्शल्स में भी नजर आ चुकी हैं। आपके लिए खुशखबरी की बात यह है कि मंदाना क्या कूल हैं हम-3 और मैं और चार्ल्स में भी नजर आएंगी।