रिलायंस कैपिटल ने की 150 करोड़़ की ईसॉप योजना की घोषणा

anilambani

मुंबई। वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस कैपिटल ने आज एक बड़ी ईसॉप कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना योजना की घोषणा की जिसके तहत सभी प्रमुख इकाइयों के चुनिंदा कर्मचारियों को 150 करोड़़ रुपए के मूल्य के शेयर विकल्प दिए जाएंगे। रिलायंस कैपिटल अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले कारोबारी समूह रिलायंस समूह के अंग हैं और यह बीमा, म्यूचुअल फंड, ब्रोकिंग और गैर बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र आदि में कारोबार करती है।
रिलायंस कैपिटल और इसकी प्रमुख इकाइयों के कुल 250 कर्मचारियों को ये शेयर दिए जाएंगे जिनमें रिलायंस कैपिटल ऐसेट मैनेजमेंट, रिलायंस कमर्शियल फाइनांस, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस सीक्योरिटीज और रिलायंस जेनेरल इंश्योरेंस के कर्मचारी शामिल होंगे। ईसॉप के तहत प्रबंधन के शीर्ष कार्यकारियों में सैम घोष, मधुसूदन केला और सभी इकाइयों को मुख्य कार्यकारी भी शामिल होंगे। रिलायंस कैपिटल के उपाध्यक्ष अमिताभ झुनझुनवाला ने कहा कि कंपनी की वृद्धि से जुड़ा इसॉप प्रमुख कर्मचरियों को दीर्घकालिक संपत्ति सृजन का मौका प्रदान करेगा।